बलियाशिक्षा

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नर्सिंग ट्रेनिंग की छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक

अधिकारी को लेकर महिलाओं को किया जागरूक छात्राएं

R News Manch

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर नर्सिंग ट्रेनिंग की छात्राओं ने किया नुक्कड़ नाटक

अधिकारी को लेकर महिलाओं को किया जागरूक छात्राएं

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत चंदाडीह स्थित मां मातुरनी देवी महाविद्यालय नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के छात्राओं ने शनिवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता रैली निकाला और अपने अधिकारों को लेकर नारेबाजी की। साथ ही छात्राओं ने महिला अधिकार पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी किया। जिसे सभी ने सराहा।नर्सिंग ट्रेनिंग की छात्राओं ने गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय चंदाडीह एवं कंपोजिट विद्यालय के छात्राओं से मुलाकात किया। छात्राओं ने महिला अधिकार को लेकर अन्य छात्राओं को जागरूक किया और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के सामान्य तरीकों से अवगत कराया। इस मौके पर मां मातुरनी देवी महाविद्यालय नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर के प्रबंधक अमित कुमार कुशवाहा ने छात्राओं को महिला अधिकार और शक्ति से अवगत कराया और महिलाओं को अपने दम पर जिंदगी जीने एवं लक्ष्य पाने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता रैली में रेनू, साधना, मीरा, नाजिया, श्वेता के साथ शिक्षक डा प्रवीण पांडे, आशीष राय, वंदना यादव, पाली राजभर, अंशु यादव समेत अनेक शिक्षक एवं छात्राएं शामिल रही।


R News Manch

Related Articles