उत्तरप्रदेशबलियाशिक्षा

बलिया पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

देशभक्ति के रंग में रंगे कार्यक्रम

R News Manch

बलिया पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगे कार्यक्रम

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत तिरनई खिजिरपुर स्थित बलिया पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस उत्सव देशभक्ति के जज़्बे और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह विद्यालय प्रांगण तिरंगे की शान में गूंजते देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल संस्थापक जावेद अनवर और चेयरमैन मुशर्रत जावेद द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रध्वज फहराकर और सलामी देकर हुई। इसके बाद स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीत, नृत्य और कविताओं ने माहौल को भावनाओं से भर दिया। उपस्थित दर्शकों ने बच्चों की प्रतिभा पर तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में शामिल छात्र कलाकारों को स्कूल प्रशासन द्वारा मेडल देकर पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में प्रिंसिपल धीरेंद्र सिंह और पूरे शिक्षकों दल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन में क्षेत्र के सम्मानित नागरिक, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी ने उत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया।

तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति की उमंग से सराबोर यह समारोह उपस्थित हर व्यक्ति के दिल में लंबे समय तक यादगार बनकर रहेगा।


R News Manch

Related Articles