एनसीपीए में स्वतंत्रता दिवस का भव्य उत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगे बच्चे
थाना प्रभारी ने फहराया तिरंगा, बीडीओ ने भरी देशभक्ति की हुंकार


















एनसीपीए में स्वतंत्रता दिवस का भव्य उत्सव, देशभक्ति के रंग में रंगे बच्चे
प्रबंधक संग थाना प्रभारी ने फहराया तिरंगा, बीडीओ ने भरी देशभक्ति की हुंकार
बलिया: बेल्थरारोड स्थित न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी (एनसीपीए) का प्रांगण शुक्रवार सुबह देशभक्ति के रंग और जयघोषों से गूंज उठा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्कूल प्रबंधक सतीश दुबे एवं उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
विशिष्ट अतिथि सीयर ब्लॉक के बीडीओ फैसल आलम ने बच्चों में आजादी के प्रति जोश और उत्साह का संचार करते हुए उन्हें देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और मंच प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों के जोशीले प्रदर्शन पर मौजूद अभिभावकों और अतिथियों ने जोरदार तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल प्रशासिका मोनिका दुबे, प्रिंसिपल पूनम प्रसाद, शिक्षक आनंद श्रीवास्तव, मंजीत सर समेत सभी शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।




