एमएमडी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित















एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुर पुर में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड एमएमडी पब्लिक स्कूल ससना बहादुर पुर का प्रांगण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शुक्रवार सुबह प्रिंसिपल एस.के. मिश्र ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद राष्ट्रगान के बीच तिरंगे को सलामी दी गई।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित छात्र संसद के पदाधिकारियों को बैज पहनाकर शपथ दिलाई गई। इससे पूर्व बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, कविता और ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नाटक में देश के वीर सपूतों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश गूंजा।
इस मौके पर विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल राकेश मिश्र, एस.पी. सिंह, राम प्रताप यादव, यादवेंदु यादव, भोला यादव, विनोद यादव, सुनंदा चौबे, लूसी फर्नांडिज, अनुराधा मिश्रा, हीरा लाल गोंड, अंतिमा पांडेय, मनोज दुबे, धर्मेंद्र सिंह सहित पद्मदेव तिवारी, कुंवर बहादुर सिंह, लल्लन सिंह, तेज बहादुर सिंह जैसे गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
देशभक्ति के जयघोषों और बच्चों के उत्साह ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।




