big breakingउत्तरप्रदेशबलियाशिक्षा

आरबी चिल्ड्रन स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस

बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समा

R News Manch

बेल्थरारोड आरबी चिल्ड्रन स्कूल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समा

बलियाबेल्थरारोड के मुजौना स्थित आरबी चिल्ड्रन स्कूल का प्रांगण शुक्रवार को देशभक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह की शुरुआत विद्यालय प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह की मौजूदगी में प्रिंसिपल सुभ्रा करमाकर द्वारा ध्वजारोहण और राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ हुई। राष्ट्रगान की गूंज ने माहौल को देशभक्ति से भर दिया। 

कार्यक्रम में विद्यालय के दिव्या, प्रिशा, प्रांजल, रागनी, ईशान समेत अनेक नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए बच्चों को देश के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भाव बनाए रखने का संदेश दिया। समारोह में प्रिंसिपल सुभ्रा करमाकर, अंजली मैम, सीमा मैम, पुष्पा मैम, अभिषेक सर, जयकिशन, मनदीप सर, गौरव ओझा सर, प्रदीप सर, दीपक सर, आशीष, अविनाश समेत अनेक शिक्षक विद्यालय परिवार, अभिभावक और क्षेत्रीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इसके अलावा बिठुआ गांव स्थित आरबीसी प्ले वे सिटी ब्रांच पर भी नन्हे बच्चों ने धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।


R News Manch

Related Articles