वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी को मिला प्रशासनिक सम्मान
घर पर पहुंचकर की गई सम्मानित





















वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी शारदा देवी को मिला प्रशासनिक सम्मान, घर पर पहुंचकर की गई सम्मानित
बलिया: स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान देने वाले स्वर्गीय राम गोविंद की वयोवृद्ध पत्नी शारदा देवी को प्रशासन ने शुक्रवार उनके आवास पर पहुंचकर सम्मानित किया।
अस्वस्थता के कारण शारदा देवी जिला मुख्यालय आयोजित कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकीं। ऐसे में बलिया जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन की टीम ने उनके घर पहुंचकर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में नायब तहसीलदार अनिल यादव, राजस्व निरीक्षक विक्रम बहादुर सिंह, लेखपाल नितेश सिंह, समाजसेवी डॉ. शंभू नाथ सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने स्वतंत्रता संग्राम में सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके त्याग और बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
संक्षिप्त परिचय: बेल्थरारोड नगर के वार्ड संख्या 1 की निवासी करीब 86 वर्षीय वयोवृद्ध शारदा देवी, स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी हुईं एक प्रेरणादायी शख्सियत हैं। उनके पति, स्वर्गीय रामगोविन्द प्रसाद, देश की आज़ादी के लिए हुए संघर्ष में अनेक बार जेल गए और अपने अदम्य साहस से स्वतंत्रता आंदोलन को नई ऊर्जा दी। करीब 14 वर्ष पूर्व उनके पति का निधन हो गया, लेकिन आज भी शारदा देवी अपने जीवन के अनुभवों और त्याग की गाथा से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती हैं।




