big breakingअन्यबिहारराजनीति

वन नेशन-वन इलेक्शन के बजाएं देश को वन नेशन-वन एजुकेशन की है आवश्यकताः पप्पू यादव

पूर्णिया से जनअधिकार पार्टी लिखेगी देश के विकास की इबारतः फजील

R News Manch

वन नेशन-वन इलेक्शन के बजाएं देश को वन नेशन-वन एजुकेशन की है आवश्यकताः पप्पू यादव
पूर्णिया से जनअधिकार पार्टी लिखेगी देश के विकास की इबारतः फजील
बिहारः जनअधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि देश को वन नेशन-वन इलेक्शन से ज्यादा वन नेशन-वन एजुकेशन की जरुरत है और इसके साथ इवरीवन एंप्लाइमेंट की जरुरत है। ऐसा करने वाले किसी भी पार्टी को देश के चुनाव में कभी भी हिंदू मुस्लिम की राजनीति का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। यह देश की मांग है। वे बिहार के कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा हाईस्कूल के मैदान में आयोजित जन अधिकार पार्टी के पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के कोढ़ा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सममेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की सदन में 2024 में अगर प्रतिनिधित्व हुआ तो निश्चय ही इस बार पूर्णिया को बिहार के विकास से जोड़कर देखा जायेगा। क्योंकि यहां वे मक्का, मखाना का उद्योग लगाने और सीमांचल को बिहार की उप राजधानी बनाने को लेकर ऐतिहासिक कार्य करेंगे। जिसके बाद सीमांचल के साथ पूरे बिहार का विकास होगा। साथ ही अगर 2025 में उनके समर्थन की सरकार बनी तो वे 50 लाख बेरोजगारों को सीधे रोजगार से जोड़ेंगे। पप्पू यादव ने पूर्णिया लोकसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए लोकसभा चुनाव के तैयारी की समीक्षा भी की और कार्यकर्ताओं को चुनाव में सतर्कता को लेकर आगाह करते हुए जिम्मेवारी सौंपा।
पूर्णिया से जनअधिकार पार्टी लिखेगी देश के विकास की इबारतः फजील
जन अधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता फजील अहमद ने कहा कि उनकी पार्टी, पूर्णिया से ही पूरे देश के विकास की इबारत लिखने की क्षमता रखती है। सदन में पहुंचने का मौका मिलते ही अध्यक्ष द्वारा पूर्णिया को बिहार के विकास से जोड़ने का मास्टर प्लान तैयार है। कहा कि पार्टी अध्यक्ष के संघर्ष के बूते आज देश में अल्पसंख्यक और पिछड़ों का सम्मान बढ़ा है। पूर्णिया की जानता आज भी अपनी गलती पर पश्चाताप कर रही है। पप्पू यादव के कार्यकाल में यहां 22 घंटे बिजली मिला करती थी और आज बिजली की बात करने वाले को यहां गोली मार कर हत्या कर दी जा रही है। बिहार की स्थिति बदत्तर हो गई है। इंडिया गठबंधन से ही देश को वर्तमान हिटलरशाही सरकार से निजात मिल सकता है।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे कोढ़ा के कार्यकर्ता
कार्यकर्ता सम्मेलन में जाप के राष्ट्रीय प्रवक्ता फजील अहमद, जेडी यादव, भोला चैरसिया, पनैयर मसूद खान, नजीर हुसैन, मो. नईम, संजय सबल, मो. एनुल, अरुण सिंह, दिनेश यादव, मंसूर आलम, बबलू, प्रेमचंद्र व अभिजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। अध्यक्षता नजीर हुसैन और संचालन नेता वकील दास ने किया।


R News Manch

Related Articles