बलियास्वास्थ्य

जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट ने लगाया हेल्थ कैंप

किड़िहरापुर डाकबंगला पर लगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के किड़िहरापुर के सिंचाई विभाग डाकबंगला पर बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जहां आसपास के कई गांवों के दर्जनों लोगों ने हेल्थ चेकअप करवाया। इब्राहीमपट्टी स्थित जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट के तत्वाधान में आयोजित हेल्थ कैंप में जनरल फिजिशियन डा. प्रियेश गुप्ता एवं डा. राहुल सिंह और नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रजनीश सिंह समेत अनेक चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का चेकअप किया और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक दवाईयां उपलब्ध कराया। इस दौरान हेल्थ कैंप को सफल बनाने में निखिल सिंह बिट्टू, आशुतोष सिंह, अजीत सिंह, जयप्रकाश भारती, कुंदन सिंह, सिकंदर राज चैहान का प्रमुख योगदान रहा।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *