सड़क के बीचोंबीच बन रही लैट्रिन टंकी
नोटिस के बावजूद निर्माण होने पर पहुंचे ईओ के साथ हुई बहस
बेल्थरारोड नगर में सड़क के बीचोंबीच बन रही लैट्रिन टंकी
नोटिस के बावजूद निर्माण होने पर पहुंचे ईओ के साथ हुई बहस
बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर के पुरानी स्टेट बैंक वाली गली में वार्ड नं 1 एवं 2 के बीच के रास्ते में सार्वजनिक मार्ग पर सड़क के बीचोंबीच निजी लैट्रिन की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। जिसे अवैध निर्माण बताते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने बुधवार को फिर से नोटिस जारी किया और निर्माण कार्य रोकने की अपील की। बावजूद जबरन निर्माण कार्य कराए जाने की सूचना पर नगर पंचायत के ईओ मनोज कुमार पांडेय बुधवार को शाम 5 बजे के आसपास स्वयं मौके पर पहुंचे तो निर्माण करने वाले पक्ष ने ईओ के साथ जमकर बहस किया।
सड़क पर जबरन निर्माण करने वाले पक्ष ने अपने समर्थकों के साथ ईओ को घेर लिया और बहस करते हुए काम न रोकने की जिद पर अड़ गया। जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। मामले में ईओ के साथ बहस का वीडियो भी वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि सड़क पर गड्ढा खोदकर गंदे पानी और लैट्रिन की टंकी का निर्माण कराया जा रहा है।
ईओ मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि सार्वजनिक रास्ते में लैट्रिन टंकी बनाना अवैध है, इसे रोकने के लिए नोटिस दिया गया है।







