मद्धेशिया समाज ने वैश्य समाज के एकता का लिया संकल्प
बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव पर निकला जुलूस









बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव पर निकला जुलूस, मद्धेशिया समाज ने वैश्य समाज के एकता का लिया संकल्प
बलिया: बेल्थरारोड नगर में शनिवार को कुलगुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज का पूजनोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सीयर पुलिस चौकी के पास प्रस्तावित धर्मशाला की भूमि पर विधिवत पूजन के बाद बाबा गणिनाथ जी महाराज का नगर में भव्य झांकी जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग एवं महिलाएं शामिल हुई। ऊंट और घोड़ों के साथ निकला भव्य जुलूस नगर में भ्रमण कर पूजन स्थल पर पहुंचा।
अतिथियों का स्वागत मद्धेशिया वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत एवं स्मृतिचिन्ह संग अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भटनी नगर पंचायत चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने वैश्य समाज के एकजुटता की ताकत का एहसास कराते हुए कहा कि हम अकेले किसी को विधायक सांसद भले ही नहीं बना सकते लेकिन अकेले खड़ा होकर किसी को भी हराने की क्षमता रखते है और जिस दिन इस ताकत का एहसास हम करा देंगे, राजनीति में सबसे आगे होंगे।
भाजपा नेता पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने देश के विकास में वैश्य समाज के योगदान की चर्चा करते हुए बाबा गणिनाथ जी महाराज को एक दिव्य संत बताया। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि मद्धेशिया समाज सदैव सभी वर्ग के विकास की बात सोचता है और बेल्थरारोड में वैश्य समाज का मजबूती से अगुवाई करता है यह प्रदेश में एक मिसाल है।
समारोह को व्यापारी नेता बैजनाथ प्रसाद साहू, गुलाबचंद गुप्ता, डा. श्रीराम गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सुरेश जी, आलोक गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, अरुण तिवारी लुडडू बाबा, मनोज प्यारे, आनंद जायसवाल, घनश्याम गुप्ता समेत बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहें। अध्यक्षता चंदन कुमार गुप्ता एवं संचालन विजय मद्धेशिया ने किया। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किया गया।








