big breakingक्राइमबलिया

प्राइवेट हास्पीटल में आपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत, बच्चे की हालत नाजुक

परिजनों ने किया बवाल, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड में चैकिया मोड़ पर संचालित एक प्रावइेट हास्पीटल में आपरेशन के दौरान शनिवार की सुबह प्रसूता पूजा शर्मा की मौत हो गई। जबकि नवजात की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर बवाल किया। मृतका चंदौली जिला निवासी जितेंश शर्मा की पत्नी बताई जा रही है। जो वर्तमान में पचमा गांव में अपने मायके में आई थी। शनिवार की सुबह ही प्रसूता की मां उसे लेकर बेल्थरारोड के डिलक्स हास्पीटल पहुंची थी जहां परिजनों की सहमति के बाद आधे घंटे में ही आपरेशन कर दिया गया। इस दौरान प्रसूता की मौत हो गई। भनक मिलते ही उसकी मां अस्पताल के सामने ही दहाड़े मारकर रोने लगी। जिससे लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों के हंगामे के बाद अस्पताल के डाक्टर और अधिकांश स्टाफ फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *