big breakingक्राइमबलिया

संदिग्ध आपरेशन टेबल पर प्रसूता की मौत, नवजात बच्ची ने भी तोड़ा दम

अधिकारियों को ठेंगा दिखा चल रहा संदिग्ध अस्पताल का खेल

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत चैकिया मोड़ पर संचालित एक प्रावइेट हास्पीटल के संदिग्ध आपरेशन टेबल पर चिकित्सकों की लापरवाही से प्रसूता की मौत हो गई। जबकि आपरेशन के बाद नवजात बच्ची ने भी एक घंटे बाद ही दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना बेल्थरारोड एसडीएम आवास और बीडीओ कार्यालय से कुछ कदमों की दूरी पर ही घटित हुई। घटना के बाद प्रसूता की मां आशा शर्मा अस्पताल के सामने ही दहाड़े मारकर रोती रही किंतु कोई भी नहीं सुना। अस्पताल के डाक्टर और जिम्मेदार मौके से फरार हो गए। जबकि अन्य स्टाफ ने नवजात की गंभीर हालत का हवाला देकर परिजनों को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।


चंदौली निवासी मृतका प्रसूता अपने मायके पचमा गांव से आई थी इलाज कराने
मृतका पूजा शर्मा मूल रुप से चंदौली जिला निवासी जितेंद्र शर्मा की पत्नी बताई जा रही है। जो वर्तमान में पचमा गांव में अपने मायके में आई थी। शनिवार की सुबह ही प्रसूता की मां आशा शर्मा उसे लेकर बेल्थरारोड के डिलक्स हास्पीटल पहुंची थी, जहां परिजनों की सहमति के बाद आधे घंटे में ही आपरेशन कर दिया गया। इस दौरान प्रसूता की मौत हो गई। भनक मिलते ही उसकी मां अस्पताल के सामने ही दहाड़े मारकर रोने लगी। जिससे लोगों की भीड़ जुट गई। अस्पताल पर अन्य स्टाफ ने तबियत गंभीर बताकर परिजनों को मऊ भेज दिया। जहां डाक्टरों ने नवजात बच्ची को भी मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन तत्काल शव लेकर वापस पचमा गांव पहुंचे। मृतका के पति जितेंद्र शर्मा भी चंदौली से तत्काल पहुंच गए। मां बेटी के मौत के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है।


संदिग्ध है अस्पताल में ओटी की व्यवस्था
बेल्थरारोड में गर्मवती महिलाओं के चेकअप और आपरेशन को लेकर कुकुरमुत्ते की तरह अनेक अस्पताल खुले है। जो विभागीय अधिकारियों, क्षेत्रीय पुलिस की मिलीभगत से बेखौफ संचालित किए जा रहे है। चैकिया मोड़ पर संचालित अस्पताल में आपरेशन थियेटर भी संदिग्ध बना हुआ है। आपरेशन के दौरान महिला की मौत और डाक्टरों का मौके से फरार होना अपने आप में अस्पताल को संदेह के कटघरे में खड़ा कर रहा है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *