big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

थाना के प्रवेश मार्ग के सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

चौराहे पर लगेगा सीसी टीवी कैमरा, बनेगा फरियादी प्रतीक्षालय

R News Manch

थाना के प्रवेश मार्ग के सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

चौराहे पर लगेगा सीसी टीवी कैमरा, बनेगा फरियादी प्रतीक्षालय

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना परिसर में बेल्थरारोड विधायक ने मुख्य मार्ग के सीसी रोड का शिलान्यास किया। पंडित कृष्णा बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधायक हंसू राम से विधिवत पूजन कराया। जिसके साथ ही उभांव थाना परिसर के मुख्य प्रवेश मार्ग का निर्माण शुरू हो गया। उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने विधायक हंसू राम का स्वागत किया और थाना परिसर में प्रकाश के लिए हाइमास्क लाइट लगवाने के बाद सड़क निर्माण शुरू करवाने एवं अन्य आवश्यक कार्य कराने की घोषणा पर उनका आभार जताया। विधायक हंसू राम ने कहा कि सीसी रोड का निर्माण विधायक निधि के करीब 10 लाख की लागत से होगा। थाना गेट के पास चौराहे पर सीसी टीवी कैमरा और थाना परिसर में फरियादी प्रतीक्षालय बनाने की भी उन्होंने घोषणा किया। इस मौके पर तहसीलदार अंकुर यादव, बीडीओ शिवांकित वर्मा, उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, अरबाज खान, उमेश अंबेडकर, प्रमोद सिंह, नमोद तिवारी, सतीश सिंह समेत अनेक लोग मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles