big breakingबलिया

पंचायत भवन का सांसद ने किया लोकार्पण

गांव में ही संचालित होगी लाभकारी योजनाएं: सांसद 

R News Manch

बलिया : जनपद बलिया के  सीयर ब्लॉक के बनकरा सैय्यद बुखारा गांव में बने नवनिर्मित पंचायत भवन का लोकार्पण बुधवार को सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा द्वारा किया गया। ब्लाक प्रमुख सीयर आलोक कुमार सिंह की मौजूदगी में लोकार्पण के बाद सांसद ने कहा कि गांव में पंचायत भवन से ही अब सरकार के लाभकारी योजनाएं संचालित होगी। यानी गांव की सरकार अब गांव में ही काम करेगी ताकि शत प्रतिशत जरूरतमंद को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने गांवों के चहुमुंखी विकास के लिए खजाने का मुंह खोल दिया है। सरकार अनेक लाभकारी योजनाएं चलाकर समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य कर रही है। ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत द्वारा गांवों में रंगीन इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण, सोलर लाइट और पेयजल के लिए आरओ लगाया जा रहा है। क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ूंगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि परविंदर सिंह, नेफल, विनय सिंह, अजय सिंह, अखोप प्रधान प्रवीण कुमार अशोक कुशवाहा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *