big breakingउत्तरप्रदेशदेवरियाबलियाराजनीति

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा पार्टी नई है लेकिन नेता पुराने और अनुभवी है

सपा गठबंधन से 2027 में चमकेगी सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी

R News Manch

राष्ट्रीय महासचिव ने कहा पार्टी नई है लेकिन नेता पुराने और अनुभवी है
सपा गठबंधन से 2027 में चमकेगी सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी
बलियाः सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और बलिया प्रभारी मनोज राजभर ने शनिवार को कहा कि घोसी लोकसभा उपचुनाव में उनकी पार्टी ने अपना दम दिखा दिया है। यह पार्टी भले ही नई है लेकिन पार्टी के नेता पुराने और अनुभवी है। वे बेल्थरारोड के एक मैरेज हाॅल में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उनका गठबंधन सपा से हुआ है जो मजबूती के साथ लंबा चलेगा। आगामी लोकसभा चुनाव के बाद 2027 के विधानसभा चुनाव में भी सुसपा मजबूती के साथ सपा गठबंधन के तहत चुनाव मैदान में रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सपा गठबंधन में उनका हक कोई नहीं मार सकता। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधि के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर द्वारा प्रदेश अध्यक्ष, सोशल मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव को पार्टी से पांच वर्षों के लिए निलंबित किए जाने के निर्णय को सही करार देते हुए कहा कि पार्टी को कमजोर करने वाले कतई नहीं बख्शे जायेंगे। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी डीके चंद्रा, विजय शंकर राजभर, अनिकेत राव, डीके, जर्नादन राजभर, मनोज चैधरी, डीके चंद्रा, चंद्रशेखर भाई समेत अनेक लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles