CBSE में न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के छात्रों का रहा दबदबा
12 वीं में NCPA का सत्यांश यादव रहा टॉपर, अभिषेक राजभर को 91.3 प्रतिशत

CBSE में न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के छात्रों का रहा दबदबा
12 वीं में NCPA का सत्यांश यादव रहा टॉपर, अभिषेक राजभर को 91.3 प्रतिशत



बलिया: सीबीएसई द्वारा घोषित 12 वीं के नतीजों में बेल्थरारोड नगर के न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के मेधावी छात्रों का दबदबा रहा। बेहतर परीक्षाफल आने से विद्यार्थी से लेकर अभिभावक तक और शिक्षक से लेकर स्कूल प्रबंधन तक खुशी से झूम उठे।
विद्यालय के सत्यांश यादव ने 92.4 फीसदी अंक हासिल करके विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया है। अभिषेक राजभर को 91.3 प्रतिशत अंको के साथ दूसरा स्थान मिला। नुमा शागिल और शिखा गुप्ता ने 90.4 फीसदी अंकों के साथ सयुंक्त रूप से विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
नुमा शागिल और स्नेहा ने इंग्लिश में 98 फीसदी अंक हासिल किया। शिखा गुप्ता ने हिंदी में 97 नंबर पाकर पहला स्थान प्राप्त किया। केमिस्ट्री में आँचल पायलट ने 97, फिजिकल एजुकेशन में अभिषेक राजभर ने 95, फिजिक्स में सत्यांश यादव ने 91, मैथ्स में सत्यांश यादव ने 90 एवं बायोलॉजी में अभिषेक राजभर ने 95 फीसदी अंक प्राप्त किया।
सीबीएसई बोर्ड ने मंगलवार दोपहर तक जो नतीजे घोषित किए, उसके मुताबिक न्यू सेंट्रल पब्लिक एकेडमी के विद्यार्थी अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यालय के प्रबंधक सतीश दुबे, प्रबंध निदेशिका मोनिका दुबे और प्रधानाचार्या पूनम प्रसाद ने सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थियों को मिष्ठान खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विद्यालय के बारहवीं के अधिकतम विद्यार्थी 70-80 फीसदी से ज्यादा अंक पाकर उत्तीर्ण हुए हैं।


