तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन का अगला अध्यक्ष ?
अधिवक्ताओं में दिखने लगी गुटबाजी और घेराबंदी

तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन का अगला अध्यक्ष ?
अधिवक्ताओं में दिखने लगी गुटबाजी और घेराबंदी








बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील में तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन का अगला नया अध्यक्ष बनने के लिए नए चेहरों की गतिविधि तेज हो गई है। यूं तो वर्तमान अध्यक्ष शौकत अली का कार्यकाल सितंबर तक है लेकिन अभी से ही नया अध्यक्ष बनने के लिए भावी प्रत्याशियों की गतिविधि दिखने लगी है। तहसील में भावी प्रत्याशी के रूप में फिलहाल 6 अधिवक्ताओं की गुपचुप सक्रियता और फुसफुसाहट से तहसील में राजनीतिक घेराबंदी साफ दिखने लगी है।
नया अध्यक्ष बनने के लिए प्रत्याशियों की लिस्ट में सबसे बड़ा और चर्चित नाम पूर्व में अध्यक्ष रहे राणा सिंह का है। जो 2020 से 2022 तक अध्यक्ष रहे और 5 वीं बार चुनाव की तैयारी में लगे हैं।
इसके बाद इन्हीं के समाज से वरिष्ठ अधिवक्ता अमरजीत सिंह का है। जो दूसरी बार इस पद के लिए मजबूत तैयारी में लगे हैं। पिछली बार के चुनाव में ये एम-वाई समीकरण के ध्रुवीकरण में चूक गए थे।
वहीं हृदयानंद सिंह भी इस बार चौथी बार चुनाव की तैयारी में है। जो इस बार अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है।
इसके अलावा हरिन्द्र राजभर इस बार दूसरी बार अध्यक्ष पद के लिए प्रयास में है। वे यहां के गुटबाजी ने खुद को फिट करने लगे है।
अध्यक्ष पद के लिए अनिल पाठक का भी नाम चर्चा में है। हालांकि चुनाव लड़ने को लेकर वे बदलते समीकरण के हिसाब से अंतिम निर्णय लेने को लेकर अभी उहापोह में है। लेकिन अगर वे चुनाव लड़ते हैं तो यह उनका पहला प्रयास होगा।
जबकि कलिंदर यादव भी इस बार फिर से अध्यक्ष पद के लिए भाग्य आजमाना चाह रहे है। यह उनका दूसरा प्रयास होगा।
अध्यक्ष पद के भावी प्रत्याशी, जिनकी हो रही चर्चा
1. हरिन्द्र राजभर (दूसरी बार प्रयास)
2. राणा सिंह 2020 से 2022 तक पूर्व अध्यक्ष (5 वीं बार)
3. अमरजीत सिंह (दूसरी बार प्रयास)
4. हृदयानंद सिंह (चौथी बार प्रयास)
5. अनिल पाठक मंत्री रह चुके है (पहली बार प्रयास)
6. कलिंदर यादव (दूसरी बार प्रयास)



