big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

प्रधान पति के निधन पर बिटिया की शादी में अब सभी प्रधान करेंगे बारातियों का स्वागत, नहीं होगी कोई कमी

बीडीओ संग प्रधानों ने दी वंशीधर यादव को श्रद्धांजलि, सचिवों के मनमानी पर हुई चर्चा

R News Manch

प्रधान पति के निधन पर बिटिया की शादी में अब सभी प्रधान करेंगे बारातियों का स्वागत, नहीं होगी कोई कमी

बीडीओ संग प्रधानों ने दी वंशीधर यादव को श्रद्धांजलि, सचिवों के मनमानी पर हुई चर्चा

बलिया: जनपद बलिया में सीयर ब्लॉक के लोहटा पचदौरा गांव के प्रधान पति वंशीधर यादव की हार्ट अटैक से हुई आकस्मिक मौत पर प्रधानों ने सोमवार को गहरा दुख व्यक्त किया। सीयर ब्लॉक के डवाकरा हाल में प्रधानों ने शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें लोहटा पचदौरा गांव के प्रधान पति स्व. वंशीधर यादव के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और उन्हें नमन किया। बीडीओ शिवांकित वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष रामभवन यादव ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सभी प्रधानों ने आपसी चर्चा के बाद स्पष्ट किया कि प्रधान पति वंशीधर यादव के बिटिया की शादी 22 मई को होनी है। जिसे उसी नियत समय पर होना है और सभी प्रधान मिलकर इस शादी को सफल बनाने के लिए तन मन धन के साथ सक्रियता से मौजूद रहेंगे और सभी प्रधान ही बारातियों का स्वागत भी करेंगे। साथ ही प्रधान के साथ सचिव के रवैए को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई। बैठक एवं शोकसभा में प्रधान संघ अध्यक्ष रामभवन यादव, एडीओ पंचायत मनोज कुमार सिंह, प्रधान रविंद्र यादव, शक्ति सिंह, सज्जन पासवान, हिमांशु यादव, रविन्द्र यादव, अनिल यादव, हरिकेश गोंड, सोनू राजभर, नरसिंह यादव, अवधेश यादव, विजय यादव, रमाशंकर यादव बाउल समेत अनेक प्रधान मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles