big breakingदेवरियाबलिया

निर्भया सेना अध्यक्ष ने IPF देवरिया को किया सम्मानित

R News Manch

निर्भया सेना अध्यक्ष ने IPF देवरिया को किया सम्मानित

ट्रेन सफर में सौंपा RPF सम्मान पत्रिका

बरिया: निर्भया सेना अध्यक्ष सतीश चंद्र बाबा ने ट्रेन के सफर के दौरान औपचारिक मुलाकात में IPF देवरिया आस मोहम्मद को रेलवे सुरक्षा बल सम्मान पत्रिका सौंपा और सम्मानित किया। इस दौरान दोनों दिग्गजों ने रेल यात्रा में यात्री सुविधा और सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा भी की। शनिवार को निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्वोत्तर रेलवे के ZRUCC सदस्य सतीश चंद्र बाबा रेल यात्रा पर थे। इस बीच देवरिया सदर IPF आस मोहम्मद से मुलाकात हुई तो दोनों का सफर काफी महत्वपूर्ण हो गया। देवरिया पर लंबी चर्चा भी हुई। विशेष सद्भाव के साथ रेलवे सुरक्षा बल सम्मान पत्रिका सैंपते हुए सतीश चंद्र बाबा ने निर्भया सेना के अन्य सदस्यों को बताया कि देवरिया सदर के रूप में आस मोहम्मद कम समय में अपनी कर्तव्यनिष्ठता के कारण विशेष प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके हैं। जो महिला सुरक्षा एवं सम्मान के मामले में विशेष सक्रिय रहते हैं। हालांकि उनकी यह पहली मुलाकात है। देवरिया के ही मूल निवासी होने के कर्म निर्भया सेना अध्यक्ष का यहां से सदैव विशेष लगाव रहा है। पूर्व IPF मनभरन जी इन दिनों जिलाध्यक्ष मऊ के रूप में सेना को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से रेल यात्रा के दौरान देवरिया क्षेत्र से जुड़े सभी यात्रियों विशेषकर महिला यात्रियों का विशेष ध्यान रखने की अपील की।


R News Manch

Related Articles