big breakingउत्तरप्रदेशबलियास्वास्थ्य

सीएचसी में अब मिलेंगी सस्ती और कारगर जीवन रक्षक दवाइयां

जन औषधि केंद्र का अधीक्षक ने किया शुभारंभ

R News Manch

सीएचसी में अब मिलेंगी सस्ती और कारगर जीवन रक्षक दवाइयां 

जन औषधि केंद्र का अधीक्षक ने किया शुभारंभ

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील अंतर्गत सीयर सीएचसी में शनिवार को जन औषधि केंद्र का शुभारंभ किया गया। अस्पताल अधीक्षक डा. राकेश सिंह ने फीता काटकर उसका उद्घाटन किया और आमजन को जन औषधि केंद्र से कम कीमत पर मिलने वाले जीवन रक्षक दवाओं की विशेषता से अवगत कराया। बताया कि आमजन के लिए सरकार इस केंद्र से कम कीमत पर जेनरिक दवाइयां उपलब्ध कराती हैं जो गरीबों के इलाज में काफी सहयोगी होता है। संचालक सुदीप कुमार सिंह ने डॉक्टर का स्वागत किया और सभी का आभार जताया। इस मौके पर संचालक सुदीप सिंह के साथ डा. सतीश, डा. आरडी सिंह, डा. राजीव, डा. प्रदीप, डा. विक्रम सोनकर, डा. एसके जायसवाल, डा. सीपी यादव, चंद्रभान, प्रसन्न श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव समेत अनेक स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles