वंशीधर यादव के हार्ट अटैक से मौत के पीछे सचिव की बेरुखी की चर्चा से सहमे अन्य प्रधान
पैसे के भुगतान में सचिव के अड़ंगेबाजी से परेशान थे प्रधान पति, पूर्व सचिव ने किया था मदद
वंशीधर यादव के हार्ट अटैक से मौत के पीछे सचिव की बेरुखी की चर्चा से सहमे अन्य प्रधान
पैसे के भुगतान में सचिव के अड़ंगेबाजी से परेशान थे प्रधान पति, पूर्व सचिव ने किया था मदद

बलिया: सीयर ब्लॉक के लोहटा पदौरा गांव के प्रधान चंपा देवी के पति एवं सपा नेता वंशीधर यादव की हार्ट अटैक से मौत के पीछे गांव के सचिव का रवैया बताया जा रहा है। जिनके बेरुखी और अड़ंगेबाजी से करीब ढाई लाख का भुगतान रुका हुआ था। जबकि घर में पुत्री की 22 मई को शादी और 19 में को तिलक होना था। पूर्व सचिव की मदद से शादी के लिए किसी तरह बाइक की व्यवस्था की गई थी। घर में शादी की तैयारी के बीच प्रधान पति एवं सपा नेता वंशीधर यादव का शनिवार दोपहर तुर्तीपार शमशान घाट पर सरयू किनारे अंतिम संस्कार कर दिया गया। लेकिन प्रधानों के बीच सचिव के रवैए को लेकर जबरदस्त नाराजगी व्याप्त है। कहा जा रहा है कि घर में शादी का खर्च, शादी की व्यवस्था का दबाव, सचिव द्वारा भुगतान न करने को लेकर बेरुखीपन जैसा व्यवहार और भगा दौड़ के दबाव में तनाव के कारण उनका हार्ट अटैक से मौत हो गया। हादसे से परिजन फिलहाल स्तब्ध है।








