big breakingबलियाशिक्षा

राजकीय स्कूल निर्माण का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

27 प्राथमिक स्कूल और 7 एसीआर का हुआ है निर्माण

R News Manch

राजकीय स्कूल निर्माण का अधिकारियों ने किया निरीक्षण

27 प्राथमिक स्कूल और 7 एसीआर का हुआ है निर्माण

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील में सीयर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन भवन के गुणवत्ता की जांच के लिए जिला बेसिक निर्माण समन्वयक की टीम ने निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला बेसिक निर्माण समन्वयक सत्येंद्र कुमार ने राजकीय प्राथमिक स्कूल सीयर नंबर एक पर हो रहे नए भवन निर्माण का जायजा लिया और निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण तेजी से करने के निर्देश दिए। हालांकि जिला बेसिक निर्माण समन्वयक सत्येंद्र कुमार ने राजकीय स्कूल नए भवन के निर्माण कार्य पर संतोष जताया। साथ ही उन्होंने निर्माण में किसी तरह के बदलाव से पहले स्कूल प्रबंध समिति की अनुमति लेने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्कूल सीयर नंबर वन, सोनाडीह पीएम श्री कंपोजिट स्कूल के नवनिर्मित कक्ष का भी निरीक्षण किया। जिला बेसिक निर्माण समन्वयक सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सीयर शिक्षा क्षेत्र में कुल 27 प्राथमिक स्कूल का नया भवन और 7 एसीआर (अतिरिक्त क्लास रुम) का निर्माण हुआ है। जिसके गुणवत्ता की जांच की जा रही है। अधिकांश स्कूलों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अधिकांश के निर्माण कार्य की रिपोर्ट पूरी है। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दिलीप कुशवाहा समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles