
बलियाः फर्जी ट्रांसपोर्ट संचालक बन धोखेबाज ने पंजाब नेशन बैंक के बैंक एकाउंट से एक लाख रुपया उड़ा दिया। मामला बलिया जनपद के बेल्थरारोड का है। पीड़ित अंकित कुमार बेल्थरारोड वार्ड 12 अजीमाबाद गली निवासी ने मामले की सूचना साइबर क्राइम पोर्टल पर दिया। जिसके करीब डेढ़ महीने बाद उभांव थाना पुलिस ने अज्ञात धोखेबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और सोमवार को जांच शुरु कर दी। पीड़ित ने बताया कि एग्रो सेंटर स्वराज ट्रैक्टर्स के लिए उसने स्वराज ट्रैक्टर कंपनी मोहाली पंजाब से स्वराज ट्रैक्टर इंजन के स्पेयर पार्टस की बुकिंग आनलाइन किया था।
यूपीआई से पांच रुपया का पेमेंट लेकर उड़ा दिया एक लाख
स्पेयर पार्टस की डिलेवरी के लिए ट्रांसपोर्ट वाले ने फोनकर यूपीआई लिंक से पांच रुपया पेमेंट करने पर ही डिलेवरी करने की जानकारी दी और पेमेंट करने का दबाव दिया। अंकित ने अपने मालिक से बातकर 4 जून को लिंक पर अपने पंजाब नेशनल बैंक एकाउंट से संबंधित यूपीआई से पांच रुपया भेज दिया। अगले दिन 5 जून को फिर से ट्रांसपोर्ट वाले ने फोन किया और बात में उलझाएं रखा। इस बीच उनके पीएनबी एकाउंट से पहले 49 हजार, फिर 50 हजार और फिर एक हजार रुपया लगातार कट गए। तीन बार में बैंक एकाउंट से धोखेबाजों ने कुछ ही मिनटों में एक लाख रुपया पार कर लिया। मामले में पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर लिया है।



