big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

पुलिस ने एक गो-तस्कर को किया गिरफ्तार

पिकअप से 8 गोवंश बरामद

R News Manch

पुलिस ने एक गो-तस्कर को किया गिरफ्तार, पिकअप से 8 गोवंश बरामद

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार की सुबह एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने पिकअप वाहन में भरे आठ गोवंश बरामद किए हैं।

उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान डिम्पू कुमार कन्नौजिया ग्राम ताड़ीबड़ागांव थाना नगरा निवासी के रूप में की है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव पुलिस को यह सफलता मिली है। थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में एसआई सुबाष चन्द्र यादव, हेड कांस्टेबल सनिल सरोज, सिपाही सर्वजीत गुप्ता एवं विक्रम सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के गो-तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।


R News Manch

Related Articles