बलिया में मौलाना का भड़काऊ बयान वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाने के बाहर जुटी भीड़, इलाके में तनाव






नगरा में मौलाना का भड़काऊ बयान वायरल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, थाने के बाहर जुटी भीड़, इलाके में तनाव
बारावफात के जलसे में दिया था भड़काऊ भाषण
बलिया: जनपद बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के जमीन पड़सरा जामा मस्जिद के मौलाना शहाबुद्दीन का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जनपद में हड़कंप मच गया।
भाषण में हिंदुत्व पर की गई टिप्पणी और इस्लाम का झंडा लगाने की अपील से माहौल गर्म हो गया है। देर रात वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार की सुबह पुलिस हरकत में आई और आरोपी मौलाना शाहबुद्दीन को हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तारी की खबर फैलते ही थाने के बाहर सैकड़ों मुस्लिमों का जमावड़ा लग गया। वहीं मौलाना का बयान पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कड़ी नाराजगी जताई। क्षेत्र में तनाव बढ़ने पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
अब यह मामला केवल धार्मिक विवाद ही नहीं, बल्कि राजनीतिक तूल पकड़ने की ओर बढ़ रहा है। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है, लेकिन क्षेत्र में जबरदस्त हड़कंप मचा हुआ है।


