विहिप की हुई बैठक में लव-जिहाद एवं धर्मांतरण पर हुआ मंथन
पन्दह प्रखंड अध्यक्ष बने विजय जी और जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख दीपक सिंह






रसड़ा विहिप की हुई बैठक में लव-जिहाद एवं धर्मांतरण पर हुआ मंथन
बलिया: जनपद बलिया में विश्व हिन्दू परिषद रसड़ा के जिला इकाई की बैठक रविवार को नगरा में काफी गहमागहमी के बीच संपन्न हुई। बैठक में लव-जिहाद और धर्म परिवर्तन रोकने के ठोस उपायों पर चर्चा हुई, साथ ही संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। मुख्य अतिथि प्रांत धर्माचार्य प्रचार प्रमुख वंशराज जी ने कहा कि “हिन्दू धर्म और संस्कृति की रक्षा ही हमारा संकल्प है।”
बैठक में कई अहम पदों की घोषणा भी की गई। इसके तहत पन्दह प्रखंड अध्यक्ष विजय जी, जिला विशेष सम्पर्क प्रमुख दीपक सिंह, जिला सेवा प्रमुख सुजित सिंह और संदीप यादव, जिला संस्कार प्रमुख हिमांशु यादव बनाए गए।
बैठक में जिले भर से पहुंचे पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। अध्यक्षता राजीव सिंह चंदेल ने किया। कार्यक्रम में राजीव सिंह चंदेल, दीपक गुप्ता, अरविंद मिश्रा, सरोज देवी, दुर्गेश पांडेय, रामनिवास शर्मा, प्रतीक राय, अभिनंदन सिंह, सोनू गुप्ता और विजय शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में पदाधिकारियों के जोश ने साफ कर दिया कि विहिप अब गांव-गांव तक संगठन को मजबूती देने की तैयारी में है।




