big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलिया

बलिया में मत्स्य मंत्री के गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे मंत्री डॉ. संजय निषाद

बड़ा हादसा टला

R News Manch

बलिया में मत्स्य मंत्री के गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे मंत्री डॉ. संजय निषाद

बलिया: यूपी के मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद की गाड़ी सोमवार की शाम 5 बजे के आसपास बलिया-रसड़ा मार्ग पर हादसे का शिकार हो गई। घटना माधोपुर-संवरा के बीच हुई, जब अचानक सड़क पर आए एक मवेशी को बचाने के दौरान में गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे जनपद के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि मंत्री जी पीछे बैठे थे और सुरक्षित बच गए। हादसे के बाद भी वे उसी गाड़ी से रसड़ा के कार्यक्रम में पहुंचे। बलिया डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने जानकारी दी कि एहतियातन मंत्री जी को तुरंत दूसरी गाड़ी उपलब्ध करा दी गई है। ग्रामीणों ने मंत्री के सुरक्षित रहने पर राहत की सांस ली है।


R News Manch

Related Articles