big breakingअन्यउत्तरप्रदेशबलिया
तेज आंधी बारिश से बिजली को भारी नुकसान, शाम तक बिजली आपूर्ति हो सकेगी सामान्य
18 विद्युत पोल एवं 3 क्रास आर्म टूटा, केबल पर गिरे चार बड़े पेड़
तेज आंधी बारिश से बिजली को भारी नुकसान, शाम तक बिजली आपूर्ति हो सकेगी सामान्य
18 विद्युत पोल एवं 3 क्रास आर्म टूटा, केबल पर गिरे चार बड़े पेड़

बलिया: सोमवार की रात आई तेज आंधी पानी में बिजली विभाग को भारी नुकसान हुआ है। जनपद बलिया के बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र में करीब 18 विद्युत पोल एवं 3 क्रास आर्म टूट गए है। चार जगह विद्युत केबल पर भारी पेड़ टूटकर गिरा है। जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई है। मंगलवार की सुबह से ही विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी बिजली की गड़बड़ी दूर करने में जुट गए हैं। शाम तक बिजली आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है।