बलिया

मंदिर के कमरे में अवैध कब्जा हटवाने को थाना पहुंचे पुजारी

ठाकुर मंदिर पर दबंगई से दुकान के बहाने कब्जे में है मंदिर का कमरा

R News Manch

मंदिर के कमरे में अवैध कब्जा हटवाने को थाना पहुंचे पुजारी
ठाकुर मंदिर पर दबंगई से दुकान के बहाने कब्जे में है मंदिर का कमरा
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर के विख्यात ठाकुर मंदिर के कमरे में एक दुकानदार द्वारा कब्जा कर जबरन दुकान संचालन करने के खिलाफ पुजारी मंगलवार को उभांव थाना पहुंचे और मंदिर के कमरे से अवैध कब्जा हटवाने के लिए गुहार लगाई। जिससे मंदिर का जीर्णोद्धार का कार्य भी बाधित हो गया है और मंदिर के समीप तनाव व्याप्त हो गया है। नगर के वार्ड नम्बर पांच के बिचला पोखरा स्थित अति प्राचीन ठाकुर मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। जहां आसपास के जर्जर कमरों और दुकानों को तोड़कर चैड़ीकरण और नवनिर्माण कार्य जारी है किंतु दुकान के बहाने नगर के कारोबारी मोहन प्रसाद द्वारा यहां एक कमरे में अवैध कब्जा किया गया है। ठाकुर मन्दिर के महंत रामजी दास ने उभांव थाना प्रभारी को तहरीर देकर उक्त दबंग दुकानदार से दुकान को खाली करवाने का गुहार लगाया है।


R News Manch

Related Articles