धार्मिकबलिया

भगवान राम के अग्निबाण से धूं धूं कर जला रावण

रावण दहन देखने को जुटी रही भीड़

R News Manch

बलियाः बेल्थरारोड तहसील के किड़िहरापुर रामलीला मैदान गांव में विजयादशमी पर गुरुवार को रावण दहन किया गया। किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन के पास खाकी बाबा मंदिर स्थित रामलीला मैदान में रावण वध की लीला देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जमी रही।
राम रावण में हुआ भयंकर युद्ध
राम रावण के बीच भयंकर युद्ध हुआ। जिसके बाद देर शाम भगवान राम ने अग्निबाण चलाया। जिसे लगते ही रावण धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ा और रावण का विशाल पुतला दहन किया गया। गुरुवार को यहां अहिरावण वध, नारंतक वध और रावण वध की जीवंत लीला देख पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। रावण दहन में आतिशबाजी की भरपूर व्यवस्था की गई थी। रावण दहन होते ही पूरे क्षेत्र में जयश्रीराम का जयकारा गुंजने लगा।
भरत मिलाप और राज्याभिषेक के साथ होगा समापन
शुक्रवार को भरत मिलाप और भगवान राम राज्याभिषेक का मंचन होगा। जिसके साथ ही यहां रामलीला का समापन होगा। रामलीला को सफल बनाने में पूर्व प्रधान पंकज सिंह, राज कुमार, अमन कुमार सिंह, प्रिंस सिंह, मुन्ना राजभर की प्रमुख भूमिका रही।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *