ऐतिहासिक रामलीला में रावण के विशाल पुतला का हुआ दहन
पूर्व पीएम के पुत्र एवं राज्यसभा सांसद बने साक्षी, जुटी हजारों की भीड़, पुलिस रही मुस्तैद



रसड़ा की ऐतिहासिक रामलीला में रावण के विशाल पुतला का हुआ दहन, पूर्व पीएम के पुत्र एवं राज्यसभा सांसद बने साक्षी, जुटी हजारों की भीड़, पुलिस रही मुस्तैद
बलिया: जनपद बलिया के रसड़ा के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में गुरुवार की देर रात 11 बजे के आसपास रावण वध एवं रावण पुतला दहन का सफल मंचन किया गया। राम रावण के बीच भीषण युद्ध के सजीव मंचन के बाद रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। आतिशबाजी और पटाखों से रावण का पुतला जलते ही जयश्रीराम के उद्घोष से पूरा रसड़ा गूंज उठा। हजारों की भीड़ के बीच पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र एवं राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के साथ भाजपा अध्यक्ष संजय मिश्रा के साथ अनेक दिग्गज भाजपा नेता मौजूद रहें और रामलीला का साक्षी बने। महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी जी महाराज ने सभी का स्वागत किया। रसड़ा सीओ आलोक कुमार गुप्ता के साथ रसड़ा कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह समेत बड़ी संख्या पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में एलर्ट रहे।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी, अरुण सिंह बंटू, रामजी सिंह डेहरी, अमित सिंह, अविनाश सिंह, अंकित सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने किया। संचालन सत्येंद्र सिंह सूर्यवंशी ने किया।




