big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

बदमाशों ने युवती को मारी चाकू, हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर

शौच जा रही बहनों के साथ हुई घटना, बदमाश फरार

R News Manch

मोबाइल के लिए बदमाशों ने युवती को मारी चाकू, हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर 

शौच जा रही बहनों के साथ हुई घटना, बदमाश फरार

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के बिगह जमीन बिगह गांव के काली मंदिर पुलिया के पास शौच के लिए जा रही दो बहनों से बाइक सवार उचक्कों ने जबरन मोबाइल छिनने का असफल प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने गीतांजलि कुमारी 23 वर्ष को चाकू मार दी और निकल भागे। गीतांजलि को बाएं हाथ और पेट में चाकू से गंभीर चोटे आई है। जिसे सोमवार की रात गंभीर हालत में जिला अस्पताल से वाराणसी बीएचयू ले जाया गया।

गांव के प्रधान देवानंद राव ने बताया कि घटना रविवार रात की है। जब गीतांजली अपनी छोटी बहन रुकमणि 15 वर्ष के साथ गांव के खेत में शौच करने जा रही थी इस बीच बाइक सवार दो बदमाश अचानक उसके पास आकर मोबाइल छिनने लगे लेकिन दोनों बहनों के विरोध के कारण वे नाकाम रहे और पकड़े जाने के भय से चाकू से हमलाकर भाग निकले। जिसे गंभीर हालत में सीयर सीएचसी से जिला अस्पताल ले जाया गया था लेकिन हालत बिगड़ने पर सोमवार की रात वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाया गया।

घटना को लेकर जख्मी युवती की मां रुकमणि पत्नी राम इकबाल के लिखित तहरीर पर उभांव थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


R News Manch

Related Articles