big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

होली के बाद गंदा पानी बहाने को लेकर बवाल

दो पक्षों में मारपीट एवं रोड़ेबाजी, दो का सर फटा, 8 जख्मी

R News Manch

होली के बाद गंदा पानी बहाने को लेकर बवाल

दो पक्षों में मारपीट एवं रोड़ेबाजी, दो का सर फटा, 8 जख्मी

बलिया: जनपद बलिया के उभांव थाना के चंदाडीह गांव में शुक्रवार को होली खेलने के बाद घर के पास दूसरे के दरवाजे पर गंदा पानी बहाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी हुआ। जिससे दोनों पक्ष से अनिल कुमार 14 वर्ष एवं प्रशांत 22 वर्ष नामक दो युवक का सर फट गया। जबकि दोनों तरफ से कुल 8 लोग जख्मी हो गए। अधिकांश को इलाज के लिए सीयर सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। रोड़ेबाजी एवं मारपीट में चोट लगने से गया शंकर प्रेमी 64 वर्ष, गौतम 25 वर्ष, रामदयाल 27 वर्ष, अवनीश 38 वर्ष, पूनम देवी 61 वर्ष एवं दूसरे पक्ष से राकेश उर्फ पसंद कुमार को चोट आई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों ने लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। बताया जा रहा है कि गांव में गयाशंकर प्रेमी के घर के पास युवा होली खेलने के बाद साफ सफाई कर रहे थे इस दौरान एक पक्ष द्वारा दूसरे के दरवाजे के रास्ते गंदा पानी बहाया जाने लगा। इसी को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट के बाद रोड़ेबाजी हो गई।


R News Manch

Related Articles