big breakingबलियाराजनीति

मिशन 2024 के लिए समाजवादी तैयार, बलिया में भाजपा को कहीं नहीं मिलेगी बढ़त

सपा जिलाध्यक्ष ने बेल्थरारोड में पार्टी कार्यकर्ताओं संग की बैठक, बनाई रणनीति

R News Manch

मिशन 2024 के लिए समाजवादी तैयार, बलिया में भाजपा को कहीं नहीं मिलेगी बढ़त
सपा जिलाध्यक्ष ने बेल्थरारोड में पार्टी कार्यकर्ताओं संग की बैठक, बनाई रणनीति
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड जिला पंचायत डाकबंगला पर मंगलवार को समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की मौजूदगी में पार्टी को मजबूत करने और मिशन 2024 को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष ने लापरवाह पार्टी पदाधिकारियों को आगाह किया कि 2024 का चुनाव हर कार्यकर्ता के लिए सम्मान का चुनाव है। इसमें कोताही ठीक नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि बलिया जनपद में भाजपा को कहीं भी बढ़त नहीं मिलेगी। जिसके कारण बलिया जनपद से जुड़े बलिया, सलेमपुर और घोसी के चुनाव परिणाम इस बार पूरी तरह से सपा के पक्ष में होगा। उन्होंने लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन में कांग्रेस संग सामंजस्य बनने की उम्मीद जताई। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बलिया के समाजवादियों ने सदैव ही प्रदेश में अपनी ताकत का एहसास कराया। यह विशेष पहचान बनी रहेगी। बैठक में पदाधिकारियों ने भी स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के साथ प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, राष्ट्रीय समाजवादी शिक्षक नेता आनंद यादव, बीरबल राम, जनार्दन यादव, शाहिद भाई, जिला कोषाध्यक्ष डा सोएबुल इस्लाम, इरफान अहमद, रुद्र प्रताप यादव, मतलूब अख्तर, शशिकांत यादव, संतोष यादव, वंशीधर यादव, गीता देवी, सुनील कुमार टिंकू, पप्पू पांडे, अमरजीत चैधरी, मोइन खान नन्हे भाई, भोलू , रमेश चंद्र, पतिराम यादव, सज्जन पासवान, छट्ठू चैरसिया, रघुनाथ वर्मा, गोपाल यादव, विनय यादव, रामाश्रय वर्मा, सोनू यादव, वीरेंद्र रामपुरी, राशिद कमल पाशा समेत अनेक सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहें।


R News Manch

Related Articles