big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

लोकसभा चुनाव से पूर्व हटाए गए एसडीएम

बेल्थरारोड में अब निशांत उपाध्याय को मिला कमान और अभिषेक प्रियदर्शी को रसड़ा न्यायिक की जिम्मेदारी

R News Manch

लोकसभा चुनाव से पूर्व हटाए गए एसडीएम

बेल्थरारोड में अब निशांत उपाध्याय को मिला कमान और अभिषेक प्रियदर्शी को रसड़ा न्यायिक की जिम्मेदारी

बलिया: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बलिया जनपद में कई प्रशासनिक अधिकारी के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। बलिया डीएम रविंद्र कुमार के निर्देश पर निशांत उपाध्याय को अब बेल्थरारोड का नया एसडीएम बनाया गया है। निशांत उपाध्याय अब तक बलिया में ही डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात थे। जिन्हें बलिया जनपद में पहली बार किसी तहसील के एसडीएम की जिम्मेदारी सौंप गई है।जबकि यहां के तत्कालीन उप जिला मजिस्ट्रेट ए.आर. फारुकी को बैरिया न्यायिक एसडीएम की जिम्मेदारी सौंप गई है। चुनाव से ठीक पहले एसडीएम के ट्रांसफर होने से तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। तत्कालीन एसडीएम एआर फारुकी का कार्यकाल बेल्थरारोड में काफी सराहनीय रहा है। जबकि बलिया के डिप्टी कलेक्टर अभिषेक प्रियदर्शी को रसड़ा न्यायिक की जिम्मेदारी मिली है।


R News Manch

Related Articles