big breakingबलिया

सीओ संग एसडीएम ने थाना दिवस पर की सुनवाई

पहुंचे आठ मामलों में एक का हुआ निस्तारण

R News Manch

सीओ संग एसडीएम ने थाना दिवस पर की सुनवाई
पहुंचे आठ मामलों में एक का हुआ निस्तारण
राजस्व संबंधित मामलों में दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश
बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड में उभांव थाना पर शनिवार को समाधान दिवस के दौरान रसड़ा सीओ फहीम कुरैशी के साथ एसडीएम एआर फारुकी ने लोगों के समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल आठ मामले पहुंचे। जिसमें पांच राजस्व और दो पुलिस से संबंधित विवाद के मामले शामिल थे। जिसके कारण महज मवेशी के लिए नाद रखने के विवादित स्थान संबंधित एक मामले का त्वरित निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम एआर फारुकी ने अन्य सभी मामलों में संबंधित गांव के लेखपाल के साथ रजिस्टार कानूनगो और पुलिस बल को त्वरित मौका मुआयना करने और नियमानुसार निस्तारण करने का निर्देश दिया। जिसके बाद सभी मामलों में संबंधित गांव के राजस्व टीम रवाना हो गई। समाधान दिवस पर उभांव इंस्पेक्टर राजीव कुमार मिश्र, क्राइम इंस्पेक्टर राकेश सिंह, ददन सिंह, सुमेर सिंह, प्रमोद सिंह समेत अनेक लेखपाल और राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles