big breakingबलियाराजनीति

पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा नेताओं ने काटा केक

जिला पंचायत डाकबंगला में सपा नेताओं ने किया पौधारोपण

R News Manch

बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड के जिला पंचायत डाकबंगला पर शनिवार को पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को स्थानीय सपा नेताओं ने धूमधाम के साथ मनाया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल ने सपा कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर सपा नेताओं ने पार्टी की नीतियों और पूर्व में अखिलेश सरकार के उपलब्धियों को विस्तार से चर्चा की। कहा कि प्रदेश में आज भी सपा सरकार की उपलब्धियों को भाजपा भूना रही है। केक करने के बाद सपा नेताओं ने अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर आम का पौधा भी लगाया और अस्पताल में पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरित किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख विनय प्रकाश अंचल, सपा नेता आनंद यादव, अमरजीत चौधरी, जिपं सदस्य चंद्रभान, शमशाद बांसपारी, बब्बन यादव, शाहिद समाजवाद, रुद्र प्रताप यादव, गीता देवी, युवा समाजवादी नेता गोपाल यादव, विनय यादव,  नन्हें भाई, राधेश्याम यादव उर्फ गब्बर यादव, साहब दयाल यादव, बलबीर यादव, रवि जायसवाल, सुनील टिंकू, जनार्दन यादव, गुड्डू, सुरेंद्र यादव, पवन यादव, अमलेश कन्नौजिया, राजकुमार यादव समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *