big breakingदेवरियाबलियाराजनीति

भाजपा के रविंद्र कुशवाहा के हैट्रिक की राह में चट्टान की तरह अड़े सपा के रमाशंकर राजभर

पूर्वांचल में सलेमपुर लोकसभा सीट पर सपा ने दी कडी टक्कर

R News Manch

भाजपा के रविंद्र कुशवाहा के हैट्रिक की राह में चट्टान की तरह अड़े सपा के रमाशंकर राजभर
पूर्वांचल में सलेमपुर लोकसभा सीट पर सपा ने दी कडी टक्कर
बलियाः पूर्वांचल में बीजेपी की हैट्रिक वाली सीट में शामिल सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को सपा ने कड़ी टक्कर दी है। बलिया, घोसी और आजमगढ़ में बड़े अंतर से भाजपा को मिल रही निराशा के बीच सलेमपुर लोकसभा सीट पर भाजपा को जीत की उम्मीद देर शाम तक बंधी रही। वहीं सपा भी इस सीट पर अपनी आस जगाएं रहे। लेकिन पूरे मतगणना के दौरान भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के हैट्रिक की राह में सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर चट्टान की तरह रोड़ा बनकर खड़े हो गए है। मतगणना के दौरान पूरे दिन 3 सौ से एक हजार के अंतर में सपा और भाजपा ऊपर नीचे होते रहे है। जिसके कारण सपा-भाजपा दोनों दलों के लिए यह सीट दिल की धड़कने बढ़ाने वाला रहा। हर राउंड में कभी सपा तो कभी भाजपा आगे निकलती दिखी और अंतर भी महज एक हजार से कम का रहा। कई बार तो महज 100 वोट और 70 वोट से भी एक दूसरे को गिराने में जोर आजमाइश करते दिखे। जिसके कारण दोपहर साढे 4 बजे तक भाजपा के रविंद्र कुशवाहा को 2 लाख 63 हजार 802 वोट मिले। जबकि सपा के रमाशंकर राजभर तेजी से पीछा करते हुए 2 लाख 60 हजार 383 सौ वोट पाकर दूसरे नंबर अटके हुए है। महज 3419 वोट के अंतर का पीछा जारी है। जबकि बसपा के भीम राजभर को महज 47996 वोट ही मिला है।

पिता को हराने वाले सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर ने रविंद्र कुशवाहा को भी दी कड़ी टक्कर
– बसपा प्रत्याशी के पिता को हराने वाले सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर ने भाजपा उम्मीदवार रविंद्र कुशवाहा को भी कड़ी टक्कर दी है। वर्तमान सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर ने 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी के रुप में वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा के पिता एवं तत्कालीन सपा प्रत्याशी और सांसद हरिकेवल कुशवाहा को चुनाव में हराकर तीसरे नंबर पर पहुंचा दिया था। चुनाव में मिली हार और राजनीतिक तनाव के कारण वे 72 वर्ष की अवस्था में अगस्त 2012 में निधन हो गया। जिसके बाद हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा के राजनीतिक सियासत को उनके पुत्र रविंद्र कुशवाहा ने भाजपा के साथ आगे बढ़ाया। 2014 में बसपा ने रमाशंकर राजभर का टिकट काट दिया था। बाद में वे सपा में शामिल हो गए लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के कारण सलेमपुर की सीट बसपा के खाते में चली गई थी। जिसके कारण वे दस वर्ष बाद अब चुनाव मैदान में उतरे है। वर्तमान सांसद रविंद्र कुशवाहा लगातार दो बार से भाजपा के सांसद है जबकि उनके पिता हरिकेवल प्रसाद कुशवाहा सन 1989, 1991, 1998 और 2004 में चार बार सांसद थे और समाजवादी नेता के रुप में पूर्वांचल का एक मजबूत चेहरा माने जाते थे।
———————
2024 के चुनाव में सलेमपुर लोकसभा सीट पर कुल पड़े है वोट- 10,80541
विधानसभावार पड़े थे वोटः
बेल्थरारोड विधानसभा- 193122
सिकंदरपुर विधानसभा- 167257
बांसडीह विधानसभा- 165905
भाटपाररानी विधानसभा- 169423
सलेमपुर विधानसभा- 186444
पोस्टल बैलेट- 1637

;


R News Manch

Related Articles