big breakingउत्तरप्रदेशबलियाराजनीतिवाराणसी

सलेमपुर लोकसभा सीट पर मतगणना में अटकी सपा-भाजपा की सांसे

कांटे की टक्कर में कभी भाजपा आगे तो कभी सपा

R News Manch

सलेमपुर लोकसभा सीट पर मतगणना में अटकी सपा-भाजपा की सांसे

कांटे की टक्कर में कभी भाजपा आगे तो कभी सपा

बलियाः देवरिया और बलिया जनपद के पांच विधानसभा सीट वाले सलेमपुर लोकसभा सीट की मतगणना में सपा-भाजपा की सांसें टंगी है। मतगणना में कांटे की टक्कर स्पष्ट दिख रहा है। हर राउंड में महज 3 सौ से एक हजार का अंतर पर आंकड़ा लगातार ऊपर नीचे हो रहा है। जिसके कारण इस सीट पर कुछ भी हो सकता है। सुबह 3 सौ वोट से आगे चलने वाले सपा प्रत्याशी दोपहर तक करीब 36 सौ वोट से भाजपा से पीछे हो गई। लेकिन दोपहर बाद फिर से सपा ने 363 से लीड कर लिया है और बढ़कर 2130 का लीड प्राप्त कर लिया। भाजपा को पीछे छोड़ते हुए दोपहर डेढ़ बजे तक करीब 38 सौ 12 वोट से सपा आगे हो गई। जो अगले राउंड में सपा की लीड महज 1639 हो गया।

 

मतगणना के दौरान लगातार ऊपर नीचे हो रहे आंकड़ों को देख सपा- भाजपा दोनों दल के समर्थक, कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों की सांसें टंगी रही। शतरंज के चुनावी पिच पर भाजपा सपा दोनों ही एकदूसरे को कांटे की टक्कर देते हुए दिख रहे है। दोपहर तक सपा के रमाशंकर राजभर 1 लाख 26 हजार 583 वोट पाकर भाजपा से 1639 वोट से लीड कर गई है। जबकि भाजपा प्रत्याशी को अब तक एक लाख 25 हजार 944 वोट मिला है। जो फिलहाल पीछे चल रहे है। जबकि बसपा से भीम राजभर को 22616 वोट ही मिला है।

———————-

2024 के चुनाव में सलेमपुर लोकसभा सीट पर कुल पड़े है वोट- 10,80541

विधानसभावार पड़े थे वोटः

बेल्थरारोड विधानसभा- 193122

सिकंदरपुर विधानसभा- 167257

बांसडीह विधानसभा- 165905

भाटपाररानी विधानसभा- 169423

सलेमपुर विधानसभा- 186444

पोस्टल बैलेट- 1637


R News Manch

Related Articles