big breakingउत्तरप्रदेशबलियामऊराजनीति
सुभासपा विधायक ने कहा: 2024 के लोकसभा चुनाव में दूर हो जायेगी घोसी उपचुनाव से बनी भ्रांति
यूपी के लोकसभा सीटों पर एनडीए को होगा बड़ा लाभ

सुभासपा विधायक ने कहा: 2024 के लोकसभा चुनाव में दूर हो जायेगी घोसी उपचुनाव से बनी भ्रांति
यूपी के लोकसभा सीटों पर एनडीए को होगा बड़ा लाभ
बलिया: जनपद बलिया के बेल्थरारोड विधानसभा से सुभासपा विधायक हंसू राम ने कहा कि पूर्वांचल के करीब दस सीटों पर सुभासपा का विशेष प्रभाव है। जिसका 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए को सीधे लाभ मिलना तय है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घोसी उपचुनाव के बाद पार्टी को लेकर बनी भ्रांति भी लोकसभा चुनाव में दूर हो जायेगा। लोकसभा चुनाव में बड़ा अंतर होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुभासपा अब एनडीए का हिस्सा है और लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुए राजनीतिक गठबंधन से यूपी के लोकसभा सीटों पर बड़ा बदलाव होना तय है। कहा कि लोकसभा चुनाव में सुभासपा मजबूती से उतरेगी।



