big breakingउत्तरप्रदेशराजनीति

42672 वोट से जीते सुधाकर सिंह के स्वजातीय चेहरों की बढी ठसक

घोसी चुनाव परिणाम से दारा सिंह चैहान और ओमप्रकाश राजभर की गिरी साख

R News Manch

42672 वोट से जीते सुधाकर सिंह के स्वजातीय चेहरों की बढी ठसक
घोसी चुनाव परिणाम से दारा सिंह चैहान और ओमप्रकाश राजभर की गिरी साख
यूपीः उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में हुए घोसी विधानसभा के उप चुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। मतगणना के कुल 34 राउंड में सपा प्रत्याशी ने शुरु से ही बढ़त बनाएं रखा जो अंत तक जारी रहा। पहले राउंड में एक हजार की सपा की बढ़त अंत तक करीब 42 हजार तक पहुंच गई और अंततः सपा ने 42672  के अंतर से शानदार जीत दर्ज कर लिया। भाजपा के लाख प्रयास के बावजूद दारा सिंह चैहान को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। विधानसभा के उपचुनाव में यादव, मुस्लिम, ठाकुर के साथ कुछ अन्य जातियों के ध्रुवीकरण ने कमाल कर दिया और भाजपा को यहां मुंह की खानी पड़ी। सुधाकर सिंह की घोसी में जीत ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत प्रदेश के समाजवादी नेताओं में नया जान फूंक दिया है। साथ ही पूर्वांचल में समाजवादी ठाकुर समाज को नया नेता मिल गया है। जो 2024 में सीधे भाजपा को टक्कर देने का समाजवादी हुंकार भरेगा। यहां अब सुधाकर सिंह के स्वजातीय चेहरों की चमक और राजनीतिक ठसक भी बढ़ गई है। कारण कि समाजवादी नेता के साथ ही घोसी के जनपद मऊ, बलिया और आजमगढ़ समेत आसपास के कई जनपदों के ठाकुर समाज के क्षेत्रीय व बड़े नेता इस उपचुनाव को अपने सम्मान से जोड़ चुके थे। चुनाव परिणाम आते ही क्षेत्र में अब घोसी को उपचुनाव का बोझ देने वाले दारा सिंह चैहान और बड़बोलेपन के लिए चर्चित सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के राजनीतिक भविष्य को लेकर तरह तरह की चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में आमजन के बीच इन नेताओं की साख गिरी है।


R News Manch

Related Articles