big breakingउत्तरप्रदेशक्राइमबलिया

दूल्हन के नखरे से दूल्हा ने सात फेरे लेने से किया इंकार

हंगामे पर पहुंची भीमपुरा पुलिस, मान मनव्वल के बाद बाद हुई शादी

R News Manch

पुत्री मोह में सास ने कहा बिटिया नहीं बनायेगी खाना, दूल्हे ने रोक दी शादी की रस्मे
बलियाः जनपद बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी के दौरान दुल्हन के नखरे को देख दूल्हे ने अचानक सात फेरे लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद हडकंप मच गया। दूल्हे के अनुसार सास ने शादी के दौरान ही कहा कि उसकी बिटिया शादी के बाद ससुराल में किसी का खाना नहीं बनायेगी। जिसके बाद दूल्हे ने भी दो टूक जवाब देते हुए शादी से सीधे इंकार कर दिया। शादी की रस्म रुकते ही बाराती और घाराती के बीच तनाव बढ़ गया। शादी में बवाल होने की आशंका और हंगामा होने पर सूचना मिलते ही भीमपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामिणों के साथ भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने दूल्हा पक्ष से वार्ता की और काफी मान मनव्वल के बाद दूल्हा पक्ष शादी के लिए राजी हो गया। जिसके बाद आनन फानन में जैसे तैसे शादी की रस्म पूरी की गई और नियत समय से दूल्हन विदा की गई। शादी में तनाव की स्थिति की चर्चा गुरुवार को पूरे दिन गांव में होती रही। हालांकि लोकलाज के कारण कोई भी इस संदर्भ में खुलकर बात करने से बचते रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *