वंदेमातरम के नारे पर हेडमास्टर को लगी फटकार, कार्यालय से भारत माता की फोटो भी हटवाया
हेडमास्टर ने की लिखित शिकायत, मचा हड़कंप

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड में वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगने का खुलेआम विरोध किया जा रहा है। वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाने पर स्कूल प्रबंधक ने रोक लगाया है। जिसकी शिकायत प्रधानाध्यापिका द्वारा किए जाने जाने के बाद विभागीय खलबली मची हुई है। निसवां स्कूल बहोरवां की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती रेणु श्रीवास्वत ने स्कूल प्रबंधक कैफलवर्रा पर स्कूल परिसर से भारत माता की तस्वीर हटवाने और वंदे मातरम के नारा लगाने पर रोक लगाने का आरोप लगाया है। जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभारी प्रधानाचार्या ने बुधवार को मामले की लिखित शिकायत किया और सीयर एसडीआई से कार्रवाई की गुहार लगाया है। सीयर शिक्षा क्षेत्र के एसडीआई राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को मामले की जांच करने का भरोसा दिया है। प्रभारी प्रधानाचार्या ने बताया कि स्कूल प्रबंधक कैफलवर्रा ने स्कूल के कार्यालय से भारत माता की तस्वीर हटवाई है। 15 अगस्त को यहां हुए समारोह में छात्रों द्वारा लगाएं गए भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे को भी प्रबंधक ने भविष्य में न लगवाने की हिदायत दी है। जिसके कारण शिक्षकों में ऐसे माहौल को लेकर भय व्याप्त हो गया है।

यह है पूरा मामला
निसवां स्कूल बहोरवां के प्रबंधक कैफलवर्रा ने प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती रेणु श्रीवास्तव को स्कूल में वंदेमातरम के नारे लगवाने पर कड़ी फटकार लगाई है। भी लगाया और स्कूल कार्यालय से भारत माता की जय की तस्वीर उतरवा दी। मामला सीयर शिक्षा क्षेत्र के बहोरवां गांव स्थित निसवां स्कूल का है। प्रभारी हेडमास्टर रेणू श्रीवास्तव ने इसका विरोध किया और मामले की लिखित शिकायत की तो शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। प्रभारी हेडमास्टर रेणू श्रीवास्तव ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रभात फेरी निकाला गया और स्कूल में राष्ट्रध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ। छात्रों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के सामूहिक नारे लगाएं। छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल के कथित प्रबंधक कैफुलवर्रा मौजूद थे। लेकिन वे स्वतंत्रता दिवस समारोह के अगले दिन 16 अगस्त को स्कूल के हेडमास्टर कार्यालय पहुंचे और कार्यालय में टंगे भारत माता की तस्वीर को हटवा दिया। विरोध करने पर हेडमास्टर रेणू श्रीवास्तव को प्रबंधक ने कड़ी फटकार भी लगाई और स्कूल में फिर से कभी भी वंदे मातरम, भारत माता के नारा और राष्ट्रगान न कराने का निर्देश दिया। जिसके कारण स्कूल के शिक्षकों में दहशत व्याप्त हो गया। स्कूल की अन्य शिक्षिका रेणू सिंह वर्मा ने भी प्रबंधक द्वारा वंदेमातरम पर आपत्ति जताने की घटना को सही बताया। हेडमास्टर ने मामले में प्रबंधक को लिखित पत्र देकर राष्ट्रीय पर्व मनाने के लिए गाइडलाइन मांगा है। साथ ही सीयर एसडीआई को मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। इधर मामले की जानकारी मिलते ही भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य विनय सिंह ने घटना पर दुख जताया और इसे राष्ट्रद्रोह बताते हुए दोषी प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

होगी मामले की जांच
सीयर खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि मामला गंभीर है। इसकी जांच वे स्वयं स्कूल पहुंचकर करेंगे। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
भारत माता की जय के नारे का विरोध दुखद
– बहोरवां गांव स्थित निसवां स्कूल में भारत माता की जय के नारे और राष्ट्रगान के विरोध पर दुख जताते हुए प्रभारी हेडमास्टर श्रीमती रेणु श्रीवास्तव ने बताया कि वह अप्रैल माह से स्कूल के हेडमास्टर की जिम्मेदारी निभा रही है। स्कूल में करीब 150 छात्र है। पूर्व में भी स्कूल में छात्रों द्वारा वंदे मातरम बोले जाने पर शिक्षिका रेणु सिंह वर्मा को फटकार लगाया जा चुका है। जो दुखद है। शिक्षकों में भय का माहौल बना हुआ है।
जीएमएएम इंटर कालेज में भी वंदे मातरम के विरोध पर हो चुका है बवाल
– मो. अली मेमोरियल ट्रस्ट सीयर के तहत ही संचालित जीएमएएम इंटर कालेज में भी सन 2018 में वंदे मातरम के नारे का विरोध करने पर जमकर बवाल हो चुका है। बताया जा रहा है कि वंदे मातरम के विरोध के कारण चर्चा में आया निसवा स्कूल बहोरवा का भी संचालन मोत्र अली मेमोरियल ट्रस्ट सीयर के तहत ही होता है। दोनों कालेज के प्रबंधक भी एक ही परिवार के बताएं जा रहे है। जिसके कारण शिक्षकों में भय का माहौल बना हुआ है।




