क्राइमबलिया

थाने में होती रही पंचायत, दस लाख के देनदारी में डीजीपी के निर्देश पर हुआ मुकदमा

एक साल से किसानों के गेहूं का पैसा नहीं दे रहा बिचैलिया, दस लाख का चेक हो चुका है बाउंस

R News Manch

बलियाः गेहूं का दस लाख 8 हजार रुपए बकायेदारी मामले में डीजीपी यूपी के निर्देश पर भीमपुरा पुलिस ने आज बिचैलिया के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। किसानों के गेहूं की कीमत चुकाने में आनाकानी करने वाले बिचैलिए के साथ थाने में कई बार पंचायत भी हो चुकी थी। मामले के करीब एक साल बाद डीजीपी के निर्देश पर भीमपुरा पुलिस ने बिचैलिया इंद्रकेश गुप्ता ग्राम बीबीपुर मधुबन मऊ निवासी के खिलाफ नामजद आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुधाकर सिंह के शिकायत पर हुआ मुकदमा
अवराईकला निवासी सुधाकर सिंह के लिखित तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्जकर कार्रवाई तेज कर दिया है। पीड़ित सुधाकर सिंह ने बताया कि उनके गांव के करीब एक दर्जन किसानों का लाखों का गेहूं विगत वर्ष मधुबन मऊ निवासी इंद्रकेश गुप्ता को दिया गया था।
भीमपुरा थाना में पंचायत का भी नहीं रहा बिचैलिए पर भय
कुछ किसानों के गेहूं के बदले में बिचैलिए ने 10 लाख 8 हजार का चेक दिया और दो माह बाद क्लीयर करा लेने की बात कही। जो जुलाई 2021 में बाउंस हो गया। जिसकी देनदारी को लेकर भीमपुरा थाना में थानाध्यक्ष आरएस नागर के समक्ष कई बार पंचायत हुई और दो दो माह का दो बार समय दिया गया। लेकिन आज तक किसानों के गेहूं के पैसे का भुगतान नहीं किया गया। इसे लेकर वे कई महीनों से थानों का चक्कर लगाते रहे है। पिछले दिनों इसकी शिकायत यूपी पुलिस महानिदेशक से किया गया।
कई किसानों की ही देनदारी
सुधाकर सिंह ने बताया कि ग्राम अवराईकला निवासी दिनेश सिंह, अभिषेक सिंह, अतुल चैधरी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, यशवंत सिंह, अनूप मिश्र, सुमन मिश्र का भी उक्त बिचैलिया के पास देनदारी बकाया है।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *