उत्तरप्रदेशबलियाशिक्षा

बच्चों का जज्बा देख बारिश भी शरमा गई! 

बारिश में भीगते हुए पहुंचे स्कूल

R News Manch

बच्चों का जज्बा देख बारिश भी शरमा गई! 

बारिश में भीगते हुए पहुंचे स्कूल

बलिया: श्रवण माह के तीसरे सोमवार की सुबह जब बादल गरजने लगे और बारिश ने शहर को भिगोना शुरू किया, तब कई स्कूलों ने एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी। जनपद बलिया के बेल्थरारोड में आरबी चिल्ड्रन स्कूल और एनसीपीए जैसे अग्रणी स्कूलों ने छुट्टी कर दी लेकिन दूसरी ओर सेंट जेवियर्स और कुछ अन्य स्कूलों में पढ़ाई बेरोकटोक चलती रही

सबसे खास बात ये रही कि बारिश, कीचड़ और भीगने की परवाह किए बिना नन्हे छात्र स्कूल के लिए निकल पड़े। कुछ बच्चों के हाथों में छाता था, कुछ सिर पर बैग रखकर भीगते-भागते पहुंचे क्लासरूम तक। अभिभावकों की भी तत्परता देखने लायक रही।कोई बाइक से, तो कोई छाता लेकर बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचा और कुछ भीगते हुए अभिभावक स्कूल बस के पास बच्चों के साथ समय से मौजूद रहें। इस जज्बे ने ये साबित कर दिया कि बारिश हो या तूफान, पढ़ाई के लिए बच्चों और उनके परिवारों की गंभीरता किसी मौसम की मोहताज नहीं!


R News Manch

Related Articles