बलिया में सियासी महाभारत! वर्चस्व की जंग में भिड़े बीजेपी के दिग्गज
पूर्व सांसद के पुत्र और पूर्व विधायक के बीच हुआ झड़प, समर्थकों ने भी हाथापाई




बलिया में सियासी महाभारत! वर्चस्व की जंग में भिड़े बीजेपी के दिग्गज
पूर्व सांसद के पुत्र और पूर्व विधायक के बीच हुआ झड़प, समर्थकों ने भी हाथापाई
बलिया: भाजपा के दो दिग्गजों के बीच हिंसक झड़प हुआ। वर्चस्व को लेकर लंबे समय से चल रही तनातनी रविवार को सरेआम हो गई, वह भी हिंसक झड़प के रूप में। एक ओर पूर्व संसद ‘मस्त’ के पुत्र की गरज तो दूसरी तरफ पूर्व विधायक की सिंह’ की दहाड़। जिसे सड़क भिड़ते देखती रह गई जनता! दल भले ही एक है लेकिन एक म्यान में दो तलवार नहीं रह सकती वाली कहावत के तर्ज पर दोनों दिग्गजों के बीच आपसी खींचतान पहले से ही जगजाहिर है। लेकिन अब सड़कछाप लफंगों की तरह मारपीट की ऐसी घटना ने दोनों दिग्गजों के साख पर बट्टा लगा दिया है। हालांकि दोनों दिग्गजों के टकराव से बलिया की राजनीति अचानक दहल उठी। पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ के सुपुत्र विपुलेंद्र और भाजपा के फायरब्रांड पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के बीच जमकर गाली गलौज, धक्का मुक्की और लाठियां तक चल गई। बैरिया में किसी के अंत्येष्टि में पहुंचे दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। जिससे पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह को गंभीर चोटें आईं। वहीं, विपुलेंद्र सिंह भी बिना खरोंच के नहीं बचे। अब दोनों पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। बलिया पुलिस प्रशासन भी कार्रवाई जो लेकर एलर्ट है।



