big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

सिंचाई विभाग के स्टोर रुम का ताला तोड़ लाखों की चोरी

उभांव थाना में मुकदमा दर्ज

R News Manch

सिंचाई विभाग के स्टोर रुम का ताला तोड़ लाखों की चोरी

उभांव थाना में मुकदमा दर्ज

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड तुर्तीपार स्थित सिंचाई विभाग के स्टोर रुम का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी हो गई। जानकारी होते ही विभाग में हड़कंप मच गया। सिंचाई विभाग के भंडार पाल ने इसकी लिखित सूचना उभांव थाना पुलिस को दी लेकिन मामले में पुलिस ने घटना के करीब आठ दिन बाद आज अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच तेज कर दी। सिंचाई खंड प्रथम बलिया के भंडारपाल सत्यप्रकाश चैबे ने बताया कि चोरों ने 19 दिसंबर को आधी रात के करीब स्टोर का ताला तोड़कर स्टोर में रखा जीआई साकेट, जीआई पाइप, डब्ल्यूआई पाइप, रेड्यूसर, समेत नहर एवं पंप कैनाल के बोरिंग के लाखों के सामान को उठा ले गए। स्टोर के पास ही टूटा हुआ ताला भी बरामद किया गया। चोरी गए सामान की कीमत करीब दो लाख बताई जा रही है।


R News Manch

Related Articles