big breakingउत्तरप्रदेशबलिया

गांवों में विकास पुरुष बनने की लगी होड़ 

ग्राम पंचायत चुनाव नजदीक होते ही सक्रिय हुए गंवई चेहरे

R News Manch

गांवों में विकास पुरुष बनने की लगी होड़ 

ग्राम पंचायत चुनाव नजदीक होते ही सक्रिय हुए गंवई चेहरे

बलिया: त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव का वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने को है। अंतिम वर्ष में चुनावी वर्ष के रूप में वर्तमान जनप्रतिनिधि अब गांव में तेजी से काम कराने को लेकर सक्रिय हो गए है। वहीं हर गांव में गंवई राजनीति भी चरम पर है और गांव गांव में ग्रामीणों के हमदर्द बनने वाले नेताओं की संख्या बढ़ गई है। साथ ही खुद को विकास पुरुष का दावा करने वाले गंवई नेताओं की राजनीति भी तेज हो गई है। जिससे अधिकांश गांव में राजनीतिक तनाव सतह पर आ गई है। भावी जिला पंचायत सदस्य पद के लिए तो प्रत्याशियों ने गांव गांव में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का अब कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। आपको बता दें कि यूपी में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव एकसाथ होना है। जिसके तुरंत बाद जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख का चुनाव भी होना है। यही कारण है कि गंवई नेता अब हर मांगलिक कार्यक्रम, शोक संबंधित कार्यक्रम में शामिल होने का मौका नहीं छोड़ रहे है।


R News Manch

Related Articles