बलिया

नगर में निकली भव्य रविदास शोभायात्रा, शामिल हुए हजारों लोग

जुलूस में तैनात रही पुलिस, चप्पे चप्पे पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

R News Manch

बलियाः जनपद बलिया के बेल्थरारोड नगर में आजाद क्लब बस स्टेशन के तत्वावधान में रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर में संत रविदास जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा जुलूस बस स्टेशन से प्रारंभ होकर चैधरी चरण सिंह त्रिमुहानी, मुख्य बाजार मार्ग, रेलवे चैराहा, डाकबंगला रोड, अंबेडकर प्रतिमा नवकापुरा, इमलिया मार्ग होते हुए गंतव्य पर समाप्त हुआ। शोभायात्रा में संत रविदास की आकर्षक झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन और पूजन अर्चन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भगवान बुद्ध की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं की टोली समां बांध रही थी। शोभायात्रा में गीत-संगीत की धूम रही। इस मौके पर सभासद मिथिलेश कुमार, शेरू, संजय, उपदेश, रमेश, मंटू समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।


R News Manch

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *