तुरैहा समाज ने धूमधाम मनाया शनिचरा बाबा वार्षिक पूजन
लगा भव्य मेला, जुटे हजारों लोग








तुरैहा समाज ने धूमधाम मनाया शनिचरा बाबा वार्षिक पूजन, लगा भव्य मेला, जुटे हजारों लोग
बलिया: सीयर ब्लॉक के एकसार पिपरौली गांव में शनिवार को तुरैहा समाज द्वारा शनिचरा बाबा का वार्षिक पूजन पूरे धूमधाम के साथ परंपरागत श्रद्धा और उत्साह संग मनाया गया। पूजन के दौरान भव्य मेला भी लगाया गया। जो देर रात तक चला।
धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिचरा बाबा, शनि देव के ही स्वरूप है। जो श्रमिक वर्ग के रक्षक देवता के रूप में पूजे जाते हैं। तुरैहा समाज की मान्यता है कि जब शनि ग्रह का प्रकोप शनिचरा बाबा पर पड़ा, तब उन्होंने गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग का साथ दिया। तभी से समाज ने उन्हें अपना इष्टदेव मानकर पूजा की परंपरा शुरू की। यह पूजा न्याय, संघर्ष और श्रम की प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है।
पूजा-अर्चना का विधि-विधान पुजारी गोरख प्रसाद द्वारा संपन्न कराया गया। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व मंत्री छट्ठू राम, ग्राम प्रधान सज्जन पासवान, अब्दुल रहमान भी पहुंचकर पूजन में शामिल हुए और मेला को यादगार बनाया।
जिनका स्वागत शनिचरा बाबा स्थान पूजा समिति अध्यक्ष देवब्रत कुमार तुरैहा ने किया। इस पूजन कार्यक्रम एवं मेला में कोषाध्यक्ष रिशु कुमार , संचालक अशोक कुमार, महामंत्री भोला प्रसाद, सहयोगी दिनेश प्रसाद, श्रीकृष्ण कुमार भोलू तुरैहा, अमित कुमार, करन, जयकुमार, कुमार, राजकुमार, पतिराम यादव रामशरण, प्रभु यादव समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं तुरैहा समाज के लिए शामिल हुए।





